मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, सोमवार, 26 अगस्त 2024। मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी समूह कांग्लेई यावोल कन्बा लूप (केवाईकेएल) के तीन सदस्यों को जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को इंफाल वेस्ट जिले के उचेकोन इलाके में की गयीं। बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान ओइनम मिलान सिंह (52), युमनाम रणबीर सिंह (51) और खैदम धनबीर मेइती (24) के रूप में की गयी है। ये सभी इंफाल में और उसके आसपास जबरन वसूली में शामिल थे। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन और एक गाड़ी (चार पहिया) भी बरामद की है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में ग्रेनाइट खदान से विस्फोटक बरामद, पांच लोगों पर मामला दर्ज
बेंगलुरु, बुधवार, 10 जून 2026। शहर में एक ग्रेनाइट खदान से बिना अ ...
-
जम्मू-कश्मीर: सांबा में 50 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ...
-
पुलवामा में मादक पदार्थ तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प ...
