राज्यपाल बागडे ने मेहरानगढ़ दुर्ग देखा, कहा इतिहास की अनुपम सौगात
जयपुर, सोमवार, 26 अगस्त 2024। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को जोधपुर प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंचे। उन्होंने मेहरानगढ़ के स्थापत्य और शिल्प सौंदर्य की सराहना की। वहां पहुंचने पर उनका " केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस…" की धुन के साथ स्वागत किया गया। मेहरानगढ़ से उन्होंने जोधपुर के विहंगम दृश्य को निहारा और वहां के संग्रहालय को भी देखा। उन्होेने दुर्ग के सौंदर्य को अनुपम बताते हुए कहा कि इतिहास की यह महती सौगात है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
