आतिशी ने धौला कुआं में वर्षा जल निकासी की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 अगस्त 2024। दिल्ली की लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री मंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि धौला कुआं में भारी जलभराव नजर आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को ‘मोबाइल’ पम्प के जरिए इलाके में वर्षा जल निकासी की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया है। आतिशी ने धौला कुआं इलाके का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में अप्रत्याशित बारिश के कारण रिंग रोड पर धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे भारी जलभराव की समस्या पैदा हो गयी थी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो, यहां पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘अधिकारियों को मोबाइल पम्प के जरिए पम्पिंग क्षमता बढ़ाने और प्रति घंटे 100 मिलीमीटर बारिश के अनुसार जल निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
