जेल से बाहर आने के बाद बीआरएस नेता कविता ने कहा : न्याय के लिए लड़ती रहूंगी
नई दिल्ली, बुधवार, 28 अगस्त 2024। दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल से रिहा होने के एक दिन बाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता ने बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि न्याय होगा और वह अपनी कानूनी लड़ाई लडती रहेंगी। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पुत्री कविता को मंगलवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उससे पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें, अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में जमानत दे दी। कविता ने हैदराबाद रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे हमेशा भरोसा रहा है कि न्याय होगा। हम निश्चित रूप से लड़ेंगे और अपने संकल्प से नहीं डिगेंगे।’ कविता (46) पांच महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में थीं। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा था, ‘मैं निश्चित रूप से लड़ाई जारी रखूंगी।’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
