दिल्ली के विकासपुरी में ‘फ्लैट’ में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 31 अगस्त 2024। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक बहुमंजिला ‘अपार्टमेंट’ के एक ‘फ्लैट’ में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, आग लगने के सबंध में सुबह 8:10 बजे सूचना मिली और चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में दमकल वाहनों को एक घंटा लगा। उन्होंने बताया कि फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है। अधिकारियों ने कहा कि घटना के संबंध में जांच जारी है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
