राजस्थान के दौसा और झालावाड़ में भारी बारिश
जयपुर, शनिवार, 31 अगस्त 2024। राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में राज्य के दौसा व झालावाड़ जिले में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में राजस्थान में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान के दौसा और झालावाड़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई| मौसम केंद्र के मुताबिक, राहुवास (दौसा) में सबसे अधिक 101 मिलीमीटर पानी बरसा, जबकि चूरू, गंगानगर, बाड़मेर, जयपुर, धौलपुर और करौली में कई जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है और कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
