सम्मान के साथ जीने के अधिकार के लिए लड़ें लोग : टीएमसी सांसद
कोलकाता, बुधवार, 04 सितम्बर 2024। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ चल रहे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे ने जनता से भारत के संविधान में निहित सम्मान के साथ जीने के अधिकार को पुनः प्राप्त करने का आग्रह किया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘रिक्लेम द नाइट’ – भारत के संविधान के अनुच्छेद-21 में निहित मानवीय सम्मान के साथ जीने के लोगों के मौलिक अधिकार को पुनः प्राप्त करें। ’’ उनका यह बयान बुधवार को होने वाले दूसरे ‘रिक्लेम द नाइट’ विरोध प्रदर्शन से पहले आया है, जिसमें लोग कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर एकत्र होने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर किए गए पहले “ वीमेन-‘रिक्लेम द नाइट’ ” के आह्वान में आम लोग, कॉलेज के विद्यार्थी, गृहणियां और अन्य लोग 14 अगस्त को कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई छोटे शहरों और कस्बों के प्रमुख मार्गों पर एकत्र हुए थे। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। रे ने इस मुहिम को अपना समर्थन दिया था और दक्षिण कोलकाता में तीन घंटे तक धरना दिया था, जिससे उनकी पार्टी टीएमसी को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
