प्रयागराज से वैष्णो देवी धाम कटरा के लिए सीधी ट्रेन प्रारंभ
प्रयागराज, गुरुवार, 05 सितम्बर 2024। प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से माता वैष्णो देवी धाम के लिए सीधी ट्रेन सेवा का उद्घाटन बृहस्पतिवार को फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा, ‘‘आज पूरे प्रयागवासियों के लिए बहुत शुभ दिन है। माता वैष्णो देवी धाम के लिए सीधी ट्रेन की काफी लंबे समय से की जा रही मांग आज पूरी हुई। पूर्व में यहां के लोगों को पहले दिल्ली जाना पड़ता था और वहां काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।’’ उन्होंने कहा कि प्रयागराज से वैष्णो देवी धाम कटरा के लिए सीधी ट्रेन प्रारंभ होने से आसपास के जनपद के लोगों को भी लाभ होगा और यहां से लोग सीधे कटरा जाकर माता वैष्णो देवी का दर्शन कर सकेंगे।
उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि कटरा जम्मू मेल प्रतिदिन सूबेदारगंज स्टेशन से सुबह 10:35 बजे प्रस्थान करेगी और फतेहपुर, गोविंदपुरी, टूंडला, अलीगढ़, चिपियाना बुजुर्ग, दिल्ली, सब्जी मंडी, नरेला, सोनीपत, गनौर, समालखा, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 9:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, वापसी में यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:35 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
