मनीष कुमार गुप्ता अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त
ईटानगर, शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता को अरुणाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना जारी कर 1991 बैच के आईएएस अधिकारी गुप्ता को तत्काल प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। वह वर्तमान मुख्य सचिव सी एस धर्मेंद्र का स्थान लेंगे।
मुख्य सचिव सी एस धर्मेंद्र को राष्ट्रीय राजधानी स्थानांतरित कर दिया गया है। गुप्ता ने दिल्ली प्रशासन में प्रधान सचिव (गृह) और अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर सेवाएं दी हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने निवर्तमान मुख्य सचिव धर्मेंद्र को शुभकामनाएं दीं। खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से दिल्ली में नयी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए धर्मेंद्र जी को मेरी शुभकामनाएं। अरुणाचल प्रदेश में उनके अद्वितीय कार्यकाल को राज्य की प्रगति के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
