दिल्ली के विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के विरोध में आप का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान एवं अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डीडीयू मार्ग पर आप के पुराने कार्यालय के पास जमा हुए, जिन्हें पुलिस ने भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए थे। प्रदर्शन में शामिल खान की पत्नी मरियम ने आरोप लगाया कि उनके पति को ‘‘फर्जी’’ मामले में फंसाया गया है। दिलीप पांडे और कुलदीप कुमार समेत आप विधायकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओखला से आप विधायक खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष पद पर अपने कार्यकाल के दौरान भर्ती से संबंधित धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
