मणिपुर के जिरीबाम जिले में ताजा हिंसा, पांच की मौत
इंफाल, शनिवार, 07 सितम्बर 2024। मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक व्यक्ति अपने घर पर ही मारा गया और ग्रामीणों की रखवाली कर रहा एक अन्य व्यक्ति भी मारा गया। इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के रक्षकों ने एकजुट होकर उग्रवादियों का पीछा किया और उनमें से तीन को गोली मार दी। कुकी आतंकवादी एक सितंबर से लोगों पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए है। कुकी उग्रवादियों के ताजा हमलो का मैतेई समुदाय की एक महिला समेत पांच लोग और दो युवा लड़कियों समेत 16 लोग शिकार बन चुके है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
