जम्मू-कश्मीर में चुनाव सहिंता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज
जम्मू, शनिवार, 07 सितम्बर 2024। जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज की गईं और पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि 23 चेतावनियां जारी की गईं और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 48 मामलों में जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 16 अगस्त को लागू हुई थी।
बयान में कहा गया है कि पूरे जम्मू-कश्मीर में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 175 मामले सामने आए हैं, जिनमें राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ 96 और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ 53 मामले शामिल हैं। हालांकि, 89 शिकायतें खारिज कर दी गई हैं क्योंकि ये ‘निराधार और झूठी’ पाई गईं। बयान में कहा गया है कि राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए श्रीनगर में अधिकारियों द्वारा पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है।
बयान के अनुसार 23 मामलों में उल्लंघनकर्ताओं को चेतावनी जारी की गई जबकि गंभीर प्रकृति के उल्लंघन के नौ मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बयान में कहा गया है कि 48 मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
