जंगली जानवर के हमले में चार लोग घायल
संभल, रविवार, 08 सितम्बर 2024। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में एक जंगली जानवर के हमले में चार लोग घायल हो गए। ग्रामीण इसे भेड़िये का हमला बता रहे हैं जबकि वन विभाग सियार के हमले का संदेह जता रहा है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को बहजोई थाना क्षेत्र के स्वराजपुर गांव में हुई। यहां किसी जंगली जानवर के हमले में राम बेटी (45), मायादेवी (60) और दो बच्चे घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेसिया ने बताया कि मायादेवी की हालत गंभीर बताई जा रही है क्योंकि जानवर ने उसके हाथ का कुछ हिस्सा खा लिया है। उन्होंने बताया कि जानवर के पैरों के निशान देखने के बाद संदेह है कि यह सियार या कोई कुत्ता है। पेसिया ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और गांव में वन एवं प्रशासन की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
Similar Post
-
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने 98 किलो अवैध पटाखे जब्त किए
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पटा ...
-
नेहा बोरा ने पुलिस के नोटिस के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिए ...
-
अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली में अवजल अवसंरचना परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा ...
