हिमाचल प्रदेश के ऊना में लूट के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
ऊना (हिमाचल प्रदेश), सोमवार, 09 सितम्बर 2024। ऊना में बंदूक दिखाकर एक व्यक्ति को लूटने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना पोलियां गांव में रविवार की शाम हुई। आरोपियों ने पीड़ित का पर्स, कड़ा और चांदी की चेन छीन ली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने व्यक्ति पर तलवारों से भी हमला किया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकाला। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित ने हरोली थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
