आप ने हरियाणा विधानसभा के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 सितम्बर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की आज दूसरी सूची जारी की। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने यहाँ हरियाणा विधानसभा के नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें इसमें सधौरा से रीता बामनिया, थानेसर से कृष्ण बजाज, इंद्री से हावा सिंह, रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, बरवाला से प्रोफ़ेसर छत्रपाल सिंह, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता और तिगांव से आभास चंदेला का नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि आप ने कल बीस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
