मिशन रंजन दास और राजीब भट्टाचार्जी ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 सितम्बर 2024। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को नवनिर्वाचित मिशन रंजन दास और राजीब भट्टाचार्जी को राज्य सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। धनखड़ ने संसद भवन परिसर में अपने कक्ष में दोनों सदस्यों को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष और सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा मौजूद थे। राज्यसभा सचिवालय की वरिष्ठ अधिकारी और नवनिर्वाचित सदस्यों के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। दास असम से और श्री भट्टाचार्जी त्रिपुरा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए हैं। धनखड़ ने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए सदन की शपथ लेने के प्रावधान और प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 99 में वर्णित है। सदस्यों को इसी के अनुरूप शपथ लेने होगी। उन्होंने सदस्यों से संबंधित प्रावधानों और प्रक्रिया का पालन करने का अनुरोध भी किया।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
