दिल्ली: छावला में बीएसएफ कैंप में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, बुधवार, 11 सितम्बर 2024। दिल्ली के द्वारका में छावला इलाके में स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कैंप की एक इमारत में आग लग गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग के कारण जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘मंगलवार दोपहर 12:11 बजे पीसीआर से छावला पुलिस थाने को बीएसएफ कैंप की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।’ पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि ‘वायर पैनल’ में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
