भाजपा नेता कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल
चंडीगढ़, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024। भाजपा की हरियाणा इकाई के नेता एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज शुक्रवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। काम्बोज ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद हाल ही में भाजपा की प्रदेश इकाई के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्बोज रादौर या इंद्री सीट से टिकट चाह रहे थे। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। काम्बोज ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में नये-नये शामिल हुए कई लोगों और दलबदलुओं को टिकट दिया है, जबकि उन लोगों की अनदेखी की है, जो वर्षों से काम कर रहे थे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
Similar Post
-
रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 20 'ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर' का अनुबंध किया
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारत ...
-
नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वा ...
-
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता ...
