छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के कैम्प में किया हमलासुकमा
सुकमा, शनिवार, 14 सितम्बर 2024। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के कैम्प में यूबीजीएल (अंडर बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) से 15-20 ग्रेनेड दागे। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने शनिवार को बताया कि हमला शुक्रवार देर शाम कुख्यात नक्सल कमांडर हिड़मा के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के गांव पूवर्ती में स्थित सुरक्षा बलों के कैंप पर किया गया। उऩ्होंने बताय़ा कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुये, उऩके कैंप पर नक्सलियों के एक समूह ने अचानक हमला किया। नक्सलियों ने हमले में यूबीजीएल से 15-20 ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी गोलीबारी की, जिसके बाद नक्स्ली का समूह अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
