दिल्ली में फर्जी वीजा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 सितम्बर 2024। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में फर्जी वीजा बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है और इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की एक टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 नेपाली और दो भारतीय पासपोर्ट और फर्जी शेंगेन वीजा बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''आरोपियों के कब्जे से फर्जी शेंगेन वीजा लगे 14 नेपाली और दो भारतीय पासपोर्ट, फर्जी वीजा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, टिकट और वॉटरमार्क सामग्री जब्त की गई है।''
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
