अभिनेता चिरंजीवी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मुलाकात की, बाढ़ राहत के लिए चेक सौंपे
हैदराबाद, सोमवार, 16 सितम्बर 2024। प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और राज्य में हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 लाख रुपये का चेक उन्हें सौंपा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि चिरंजीवी ने यहां मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और अपने पुत्र एवं मशहूर अभिनेता राम चरण की ओर से भी 50 लाख रुपये का एक अलग चेक भेंट किया। उद्योगपतियों और अभिनेताओं सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी मुख्यमंत्री रेड्डी से मुलाकात की तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दिया।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
