मध्यप्रदेश : राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ
भोपाल, मंगलवार, 17 सितम्बर 2024। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने आज सेवानिवृत पुलिस अधिकारी विजय यादव को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ ग्रहण कराई। राजधानी भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल ने श्री यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे। यादव के साथ सूचना आयुक्त के रूप में श्री उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद्), श्रीमती वंदना गांधी (समाजसेवी) एवं श्री ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) ने भी शपथ ग्रहण की। सूचना आयुक्तों के पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव की अध्यक्षता में पिछले दिनों चयन समिति की बैठक हुई थी, जिसमें मुख्य सूचना आयुक्त के साथ तीन अन्य सूचना आयुक्तों के नामों पर मुहर लगाई गई थी।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
