आर जी कर अस्पताल मामला: माकपा की युवा नेता मीनाक्षी सीबीआई के समक्ष पेश हुईं
कोलकाता, गुरुवार, 19 सितम्बर 2024। कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के सिलसिले में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया (डीवाईएफआई) की पश्चिम बंगाल राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी बृहस्पतिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के साल्टलेक स्थित कार्यालय में पेश हुई। डीवाईएफआई, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा है। उत्तर बंगाल के रायगंज से लौटने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह एजेंसी के कार्यालय पहुंचीं मुखर्जी ने कहा, ‘‘मैं हर तरह से सीबीआई अधिकारियों के साथ सहयोग करूंगी।’’
महिला चिकित्सक का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद होने के कुछ घंटे बाद मुखर्जी ने नौ अगस्त को पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की थी। माकपा कई बार यह दावा कर चुकी है कि वामपंथी युवा नेता के प्रयासों के चलते ही चिकित्सक के शव के शीघ्र अंतिम संस्कार का विरोध किया गया। उसी रात मुखर्जी को आर जी कर अस्पताल से पीड़ित महिला चिकित्सक का शव ले जा रहे पुलिस के शव वाहन का रास्ता रोकते हुए देखा गया था।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
