राहुल गांधी विदेश में दुर्घटना में घायल हुए युवक के परिवार से मिलने करनाल पहुंचे
चंडीगढ़, शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक के परिवार से मिलने शुक्रवार को हरियाणा में करनाल जिले के एक गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांधी ने अमेरिका की अपनी हालिया यात्रा के दौरान घायल युवक अमित से मुलाकात की थी। करनाल में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गांधी की इस यात्रा की उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी और उनके घोगरीपुर गांव पहुंचने के बाद ही उन्हें इस बारे में पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि अमित के परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए अपनी जमीन बेच दी थी। गांधी घायल युवक के परिवार से मिलने ऐसे समय में हरियाणा गए हैं जब 15 दिन बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
