कर्नाटक में भाजपा विधायक मुनिरत्न को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
बेंगलुरु, शनिवार, 21 सितम्बर 2024। बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मुनिरत्न को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुनिरत्न को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पाराप्पना अग्रहारा स्थित केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद विधायक सहित छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि यह घटना कग्गलीपुरा पुलिस थाने के तहत एक निजी रिजॉर्ट में हुई।
मुनिरत्न की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले जनप्रतिनिधियों की एक विशेष अदालत ने विधायक को सशर्त जमानत दे दी थी। उन्हें जातिसूचक गालियां देने सहित विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के बाद दो लाख रुपये के बांड भरने और दो जमानती की शर्त पर उनकी अर्जी मंजूर कर ली थी तथा उन्हें सबूतों से छेड़छाड़ करने या जांच में बाधा डालने से रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए थे। मुनिरत्न (60) को पाराप्पना अग्रहारा जेल से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
