दिल्ली में रसायन के गोदाम में आग, पांच दमकलकर्मी अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, रविवार, 22 सितम्बर 2024। दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में रसायन के एक गोदाम में लगी आग को बुझाने के दौरान सांस लेने में समस्या होने पर पांच दमकलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना शुक्रवार रात नौ बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान दिल्ली दमकल सेवा के पांच कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक दमकलकर्मी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
