कांग्रेस ने उदय भानु चिब को बनाया भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष
नई दिल्ली, रविवार, 22 सितम्बर 2024। कांग्रेस ने रविवार को श्रीनिवास बी.वी. को हटाकर उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। चिब अब तक आईवाईसी के महासचिव पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विजप्ति में कहा गया कि पार्टी निर्वतमान अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.के योगदान की सराहना करती है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
