हिम्मतनगर में ट्रेलर के पीछे घुसी कार, सात की मौत
हिम्मतनगर, बुधवार, 25 सितम्बर 2024। गुजरात में साबर कांठा जिले के हिम्मतनगर ए डिवीजन क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रेलर के पीछे बेकाबू कार के घुस जाने से सात लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि आज सुबह शामणाजी - हिम्मतनगर राजमार्ग पर हिम्मतनगर सहकारी जिन के निकट अहमदाबाद की ओर जा रही एक कार अचानक बेकाबू होकर ट्रेकर के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस, दमकल कर्मी और आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 ने मोके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
