झारखंड में पीवीटी समूहों के 1.78 लाख पंजीकृत मतदाता: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
रांची, बुधवार, 25 सितम्बर 2024। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले मतदाता सूची में विशेष रूप से संवेदनशील आदिवासी समूहों (पीवीटीजी) के मतदाताओं का नामांकन 100 प्रतिशत रहा है। राज्य में कुल 2.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जहां विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा, ‘मतदाता सूची में आठ पीवीटीजी के 1.78 लाख मतदाताओं का नामांकन 100 प्रतिशत है। समावेशी और सहभागी चुनावों पर ध्यान देने के साथ, सभी अधिकारियों को चुनाव में पीवीटीजी और आदिवासी समूहों की भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया गया।’
उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि 1 जुलाई, 2024 के संबंध में राज्य में दूसरा विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) पूरा हो चुका है और मतदाता सूची 27 अगस्त को प्रकाशित की गई थी। उन्होंने कहा कि इसकी प्रतियां राजनीतिक दलों को प्रदान की गई थीं। 20 सितंबर तक, राज्य में कुल 2.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें लगभग 1.28 करोड़ महिला मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के एक बयान के अनुसार, ‘ राज्य में 11.05 लाख से अधिक पहली बार के मतदाता, 85 साल से अधिक आयु के 1.14 लाख, 3.64 लाख पीडब्ल्यूडी मतदाता, 100 वर्ष से अधिक के 1,845 मतदाता पंजीकृत हैं।”
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
