भागलपुर में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़
कोलकाता, बुधवार, 25 सितम्बर 2024। पड़ोसी राज्य बिहार के भागलपुर में एक अवैध बंदूक फैक्टरी पर कोलकाता पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और अर्धनिर्मित आग्नेयास्त्रों को जब्त किया गया। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी। कोलकाता पुलिस के बयान में कहा गया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल, बिहार एसटीएफ और भागलपुर के अमडंडा थाने की एक टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 15 अर्धनिर्मित 7.65 एमएम पिस्तौल, एक खराद मशीन, एक ड्रिलिंग मशीन, पीसने और पॉलिश करने में काम आने वाली मशीन और इन हथियारों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए गए। अवैध बंदूक बनाने वाली यह इकाई भागलपुर जिले के चांदपुर गांव में स्थित थी। बयान के मुताबिक, इस संबंध में चार श्रमिकों और संपत्ति के मालिक को हिरासत में लिया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
