नोएडा में गैंगस्टर सहित चार बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
नोएडा (उप्र), गुरुवार, 26 सितम्बर 2024। सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न जगहों से एक गैंगस्टर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात को एक सूचना का आधार पर उपनिरीक्षक भारत सिंह ने ‘गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत वांछित रवि शर्मा को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी तमंचा तथा कारतूस बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि शर्मा के खिलाफ ईकोटेक-3 थाने में ‘गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो गिरोह बनाकर लूटपाट करता था। शर्मा के गिरोह में शामिल कोमल, रवि शर्मा, सचिन, ताजुद्दीन, मोहम्मद फारूक, साका, तौफीक के खिलाफ भी एक फरवरी, 2024 को ‘गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने चोरी करने की नीयत से घूम रहे हसन अली को संतोष नगर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर अली के पास से एक चाकू बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सिंह ने ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी के पास से विष्णु नामक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया जो सोसायटी के लोगों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के इरादे से वहां आया था। पुलिस ने उसके पास से 650 ग्राम गांजा जब्त किया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने विशाल नामक व्यक्ति के पास से करीब 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
