उत्तर-पश्चिम दिल्ली में डीजेबी कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में आप विधायक पर मामला दर्ज
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 सितम्बर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में ‘सीवेज पंपिंग स्टेशन’ पर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कल्याण विहार सीवेज पंपिंग स्टेशन पर क्षेत्रीय सहायक के रूप में काम करने वाले 59 वर्षीय सतपाल सिंह की शिकायत पर बुधवार को मॉडल टाउन पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी के अनुसार, सिंह ने शिकायत की कि वह सीवेज पंपिंग स्टेशन पर काम कर रहे थे, तभी विधायक 20-25 लोगों के साथ वहां पहुंचे और उनसे पूछा कि पंप क्यों नहीं चल रहा है। प्राथमिकी में कहा गया है कि जब सिंह ने जवाब दिया कि पंप पहले से ही चालू है, तो बहस शुरू हो गई। प्राथमिकी के अनुसार, इसी दौरान विधायक ने दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारा और जूतों से उसकी पिटाई की। सिंह ने पंपिंग स्टेशन के अन्य कर्मचारियों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 132, 121 (1) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
