सीतारमण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश
बेंगलुरु, शनिवार, 28 सितम्बर 2024। कर्नाटक् में बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने पुलिस को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये हैं। जनाधिकार संघर्ष परिषद (जेएसपी) के सह-अध्यक्ष आदर्श अय्यर की ओर से चुनावी बॉन्ड से जुड़ी शिकायत में जबरन वसूली के आरोप लगाये गये हैं। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और विजयेंद्र येदियुरप्पा समेत कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां भी शामिल हैं। अप्रैल 2024 में दर्ज की गयी शिकायत में दावा किया गया है कि 2019 से 2022 के बीच चुनावी बॉन्ड के जरिए बड़ी रकम जुटायी गयी, जिसमें एक व्यवसायी की कंपनी से 230 करोड़ रुपये और एक फार्मा कंपनी से 49 करोड़ रुपये शामिल हैं। विशेष अदालत ने पुलिस को तुरंत जांच शुरू करने के भी निर्देश दिये हैं।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
