महिला यात्री से आईफोन 16 प्रो मैक्स के 26 मोबाइल जब्त
नई दिल्ली, बुधवार, 02 अक्टूबर 2024। दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक महिला यात्री से आईफोन-16 प्रो मैक्स के 26 मोबाइल फोन जब्त किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आईफोन-16 प्रो मैक्स हाल ही में लांच किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने हाल ही में लांच किए गए फोन को टिशू पेपर में लपेटकर अपने बैग में छिपा रखा था। प्रो मैक्स, मोबाइल फोन आईफोन-16 सीरीज का शीर्ष मॉडल है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर हांगकांग से दिल्ली आ रही एक महिला यात्री को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर रोका गया। महिला यात्री अपने बैग (टिशू पेपर में लिपटे) में आईफोन 16 प्रो मैक्स के 26 मोबाइल फोन छिपाकर ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भारत में तस्करी कर लाए गए इन फोनों की अनुमानित कीमत 37 लाख रुपये से अधिक है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
