केजरीवाल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे
नई दिल्ली, गुरुवार, 03 अक्टूबर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर देंगे और लुटियन की दिल्ली में सांसदों के लिए बने एक बंगले में चले जाएंगे। पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल अपने परिवार के साथ पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास पर रहेंगे, जो मंडी हाउस के पास फिरोजशाह रोड पर स्थित है। यह आवास रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के समीप है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से ‘‘ईमानदारी का प्रमाण पत्र’’ लेने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जब वह लोगों का विश्वास जीत लेंगे, तभी इस पद पर वापस आ जाएंगे। अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
