उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत पीड़ादायक : मुर्मू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत ‘अत्यंत पीड़ादायक’ है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तड़के मिर्जापुर जिले में श्रमिकों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। दुःख की इस घड़ी में, मैं शोकाकुल प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
