दिल्ली में अस्पताल की चौथी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, मौत
नई दिल्ली, शनिवार, 05 अक्टूबर 2024। दिल्ली के द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल की छत से कथित तौर पर छलांग लगाने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मरीज (63) दिल्ली उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त कर्मचारी था जो मानसिक तनाव संबंधी परेशानियों से पीड़ित था। उसका मोहन गार्डन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है जब मरीज अस्पताल की चौथी मंजिल की छत पर चढ़ा और फिर नीचे कूद गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगला जा रहा है और आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
