गुजरात : वडोदरा हवाई अड्डे को मिली बम से उड़ाने की धमकी
वडोदरा, शनिवार, 05 अक्टूबर 2024। अधिकारियों को गुजरात के वडोदरा हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, हालांकि परिसर की गहन तलाशी के बाद यह ईमेल फर्जी पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा के हरनी हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार सुबह यह ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते ने हवाई अड्डा परिसर की तलाशी ली। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पन्ना मोमाया ने कहा कि ई-मेल में गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट और भुज सहित कई हवाई अड्डों की सूची थी। लेकिन, बम रखने की जगह नहीं बताई गई थी। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘यह धमकी ई-मेल में सूचीबद्ध सभी हवाई अड्डों के लिए एकसमान थी। हवाई अड्डा परिसर की तलाशी ली गई और बम की धमकी फर्जी साबित हुई।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 (4) के तहत हरनी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
