मुंबई में इमारत में आग लगने से एक परिवार के सात सदस्यों की मौत
मुंबई, रविवार, 06 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र में मुंबई की एक दो मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक परिवार के कम से कम सात सदस्यों की मौत हो गयी, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब पांच बजे चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई। अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग भूतल पर एक दुकान में लगी थी, जिसमें बिजली के सामान रखे थे। देखते ही देखते यह ऊपरी मंजिल तक फैल गयी, जहां परिवार रहता था। मृतकों की पहचान प्रीति प्रेम गुप्ता (06), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता धर्मदेव गुप्ता (39), प्रेम छेदीराम गुप्ता (30), नरेंद्र गुप्ता (10), विधि छेदीराम गुप्ता (15) और गीतादेवी धर्मदेव गुप्ता (60) के रूप में की गयी है। उन सभी को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अग्निशमन विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझायी। घटना के विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
