बांग्लादेशी तस्करों ने किया भारतीय क्षेत्र में बीएसएफ पर हमला, एक घुसपैठिया ढेर
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 अक्टूबर 2024। त्रिपुरा में सालपोकर के सीमावर्ती इलाकों में सोमवार को भारतीय सीमा में अपने साथियों के साथ घुसपैठ करने वाले एक बांग्लादेशी तस्कर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि धारदार हथियारों से लैस बांग्लादेशी तस्कर भारत में तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, समूह में 12 से 15 तस्कर शामिल थे और यह घटना सोमवार की शाम करीब छह बजे त्रिपुरा के गोकुल नगर के सालपोकर में हुई। सूत्रों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को देखा और जब उनमें (जवानों) से एक को समूह ने पकड़ा और हमला किया, तो उन्होंने अन्य जवानों को बुलाया।
सूत्रों ने बताया कि करीब 40 मीटर की दूरी से हवा में एक गोली चलाई गई, जिसके बाद कुछ उपद्रवी वापस बांग्लादेश भाग गए। अन्य लोगों ने एक बीएसएफ जवान को घेर कर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया तथा उसे पकड़ कर नीचे गिरा दिया। सूत्रों ने बताया कि खतरे को भांपते हुए और अपनी जान बचाने के लिए जवान ने अपनी सर्विस बंदूक से दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद अन्य बदमाश बांग्लादेश भाग गए। सूत्रों ने जानकारी दी कि इलाके की तलाशी लेने पर एक बांग्लादेशी तस्कर मृत पाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, झड़प में बीएसएफ जवान की राइफल की बट क्षतिग्रस्त हो गई। घायल जवान का फिलहाल इलाज हो रहा है।
Similar Post
-
प.बंगाल विधानसभा में भाजपा की हासिरानी रथ और सखारोव सरकार ने विधायक पद की शपथ ली
कोलकाता, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और ...
-
महंगाई भत्ता मामला: अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया
चंडीगढ़, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायाल ...
-
तमिलनाडु: कैदियों के जेल से फरार होने की कोशिशों को रोकने के लिए हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी
चेन्नई, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के थेनी जिले में कैदि ...
