तीन अधिवक्ता गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 अक्टूबर 2024। तीन अधिवक्ताओं को मंगलवार को गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। विधि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अधिवक्ता संजीव जयेंद्र ठाकर, दीप्तेंद्र नारायण राय और मौलिक जितेंद्र शेलात को गुजरात उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। तीनों की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। जो अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी जिला न्यायपालिका का हिस्सा होते हैं, उन्हें उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
