गुवाहाटी में ‘स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग’ प्रणाली का अनावरण
गुवाहाटी, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में ‘स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग’ प्रणाली के पहले चरण का अनावरण किया। हिमंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि 83.96 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जाने वाली स्ट्रीट लाइट का नियंत्रण और निगरानी केंद्रीय स्तर पर की जाएगी जिससे नागरिकों की सुरक्षा और कुशल ऊर्जा उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा, ‘‘गुवाहाटी को रोशन करना है। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही मैंने गुवाहाटी शहर के लिए स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग प्रणाली के प्रथम चरण का लोकार्पण किया।’’ शर्मा ने बताया कि लगभग 1,000 सड़कों पर 11,000 एलईडी लाइट लगाई गई हैं। ‘स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग’ प्रणाली में रिमोट मॉनिटरिंग और नियंत्रण, मध्य रात्रि के बाद ऑटो-डिमिंग और त्वरित कार्रवाई करने के लिए वास्तविक समय ट्रैकिंग की सुविधा है।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
