मणिपुर में तीन दिनों के भीतर भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद जब्त
इंफाल, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024। मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से पिछले तीन दिनों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के चम्फाई पहाड़ी पर एक अभियान में सुरक्षा बलों ने एक एम-16 राइफल, एक .22 राइफल, दो एसएलआर, एक देसी स्टेन गन, दो कार्बाइन, नौ एमएम की आठ देसी पिस्तौल, तीस मैगजीन तथा दो इंच के 12 मोर्टार जब्त किए। उन्होंने बताया कि जिले के लुवांगशांगबाम इलाके में एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों को .32 बोर की दो पिस्तौल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, दो हथगोले और दो इंच के दो मोर्टार समेत अन्य सामान बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, इंफाल पश्चिम जिले के खेलाखोंग में भी मंगलवार को अभियान चलाया गया और एक एसएलआर राइफल, एक संवर्धित .303 राइफल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, 16 कारतूस और हथगोले जब्त किए गए हैं। बिष्णुपुर जिले के गेलबुंग गांव में सोमवार को तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 12 बोर की एक सिंगल बैरल राइफल, 12 बोर की एक पिस्तौल और एक नौ एमएम कार्बाइन मशीन गन बरामद की गई, जबकि पांच डेटोनेटर और ढाई किलोग्राम आईईडी भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर के कांगवई में छापेमारी के दौरान दो मोर्टार(‘पम्पी’), दो स्थानीय स्तर पर निर्मित हथगोले और दो देसी पिस्तौल जब्त की गईं।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
