रेवंत रेड्डी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया
हैदराबाद, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को उद्योगपति और मानवतावादी रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, 'आज देश ने एक महान नेता खो दिया।' उन्होंने कहा कि रतन टाटा का निधन न केवल औद्योगिक क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने रतन टाटा को अटूट प्रतिबद्धता और मूल्यों का व्यक्ति, परोपकार का प्रतीक तथा सच्चा मानवतावादी बताया। उन्होंने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पद्म विभूषण सहित कई सम्मानों से सम्मानित रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं। टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से उनका योगदान अमूल्य रहा है। खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी उन्होंने अपना योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने टाटा के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
