भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
रायसेन, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के विजन्हाई ग्राम के पास आज सुबह मोटरसाइकिल सवार एक परिवार को यात्री बस ने कुचल दिया जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। उदयपुरा पुलिस सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार संतोष शर्मा तथा उनके तीन बच्चे कहीं जा रहे थे। इसी दौरान विदिशा से उदयपुरा जा रही निजी यात्री बस ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया, जिससे संतोष शर्मा और उनके दोनों पुत्र अंश और ओम शर्मा की वहीं मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटी प्रियांशी को भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरा अस्पताल भेजा है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
