पंजाब के फिरोजपुर में मिले पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोइन और पिस्तौल की खाली मैगजीन बरामद
फिरोजपुर, शनिवार, 12 अक्टूबर 2024। पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया, जिसमें से 498 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट और एक पिस्तौल की खाली मैगजीन मिली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन को रोकने के बाद तकनीकी सहायता से उसे निष्क्रिय कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने तलाशी अभियान के बाद यहां राजा राय गांव के पास मिले ड्रोन से हेरोइन का एक पैकेट और पिस्तौल की खाली मैगजीन बरामद की।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
