राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, शनिवार, 12 अक्टूबर 2024। राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक सांचौर (जालौर) में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। वहीं, सबसे अधिक तापमान जैसलमेर व गंगानगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा तथा जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी कुछ दिन बादल छाए रहने तथा मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
