बोइंग ने लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की
वाशिंगटन, शनिवार, 12 अक्टूबर 2024। बोइंग एयरलाइन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केली ऑर्टबर्ग ने वर्षों से कठिनाईयों का सामना कर रही कंपनी के करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। ऑर्टबर्ग ने कहा, ''हमें अपनी वित्तीय वास्तविकता और प्राथमिकताओं को और अधिक बढ़ाने के लिए अपने कामों में बदलाव करना है।'' उन्होंने कहा, ''आने वाले महीनों में, हम लगभग 10 प्रतिशत तक कर्मचारियों की संख्या को कम करने की योजना बना रहे हैं। इन कटौती में अधिकारी, प्रबंधक और कर्मचारी शामिल होंगे। गौरतलब है कि 10 प्रतिशत की कटौती लगभग 17 हजार नौकरियों के बराबर है। इसके अलावा, कंपनी ने साझा किया कि उसका नया 777 एक्स विमान की प्रारंभिक डिलीवरी निर्धारित तिथि के एक साल बाद 2026 में की जाएगी।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
