भोजपुर : पूजा पंडाल में अपराधियों ने की फायरिंग, चार घायल
आरा, रविवार, 13 अक्टूबर 2024। बिहार में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार की सुबह एक पूजा पंडाल में फायरिंग की ,जिससे चार लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मौलाबाग स्थित पूजा पंडाल में रविवार की अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से पूजा समिति के सदस्य सहित चार लोग घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से दो खोखा बरामद किया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
