पंजाब: धान खरीद में देरी के विरोध में किसानों ने सड़कें जाम कीं, रेल पटरियों पर धरना दिया
लुधियाना/अमृतसर (पंजाब), रविवार, 13 अक्टूबर 2024। पंजाब के किसानों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में धान की कथित धीमी खरीद के खिलाफ रविवार को राज्य में कई स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं और रेल पटरियों पर धरना दिया। संयुक्त किसान मोर्चा ने जहां दोपहर 12 से तीन बजे तक राज्यव्यापी सड़क नाकेबंदी का आह्वान किया है, वहीं भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) ने भी तीन घंटे के लिए ‘रेल रोको’ का आह्वान किया है।
पुलिस ने सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ दिया। लुधियाना में किसानों ने समराला, कोहरा, खन्ना, रायकोट, दोराहा, पायल और जगराओं सहित कई स्थानों पर सड़क यातायात बाधित किया। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान की सुचारू खरीद के आश्वासन के बावजूद किसानों को अनाज मंडियों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अमृतसर में धान की फसल की धीमी खरीद के विरोध में प्रदर्शनकारी किसान वल्हा रेलवे क्रॉसिंग पर बैठ गए।
भारतीय किसान यूनियन के नेता परमिंदर सिंह उग्राह ने कहा कि किसानों ने अमृतसर-पठानकोट रेल पटरी को अवरुद्ध कर दिया है। किसानों ने अटारी, अजनाला शहर के पास कुकरवाल गांव समेत कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध कर दी हैं। संगरूर में किसान सुनाम रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पर बैठ गए। मोगा में किसानों ने दुनेके के पास फिरोजपुर-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। राज्य के चावल मिल मालिक और कमीशन एजेंट भी किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं।
Similar Post
-
टीएमसी का बागी गुट लोकसभा अध्यक्ष से मिलेगा, 'असली तृणमूल कांग्रेस' के तौर पर मान्यता की मांग करेगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाग ...
-
ओमान तट के पास जहाजों पर हमला : भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी दू ...
-
तीनों सरकारें मिलकर दिल्ली के विकास की रुकावटों को हटा रही हैं : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
